उपचुनाव : बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

रायपुर। मरवाही उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति आरक्षित इस सीट के लिए डॉ गंभीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस ने डॉ केके ध्रुव को अपना प्रत्याशी बनायेगी। चुनाव समिति की बैठक में नाम फाइनल कर लिया गया है, लेकिन अभी डॉ ध्रुव का पार्टी ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
मरवाही सीट से पहले ही अमित जोगी ने जनता कांग्रेस जोगी से दावा ठोंक रखा है। माना जा रहा है कि इस बार मरवाही में उपचुनाव काफी करीबी और निर्णायक होने वाला है। अमित जोगी ने जहां अपना अनोखे ढंग से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गजों ने भी वहां कैंप कर रखा है। बीजेपी की भी तैयारी इस सीट पर पूरी है। कांग्रेस का कहना है कि मरवाही उनकी पारंपरिक सीट रही है, लिहाजा इस सीट पर उनका दावा सबसे ज्यादा है। जबकि संवेदना लहर के साथ अमित जोगी भी मैदान मारने का दंभ भर रहे हैं।

Advertisement Carousel