Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा कुमार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर लगा पेट्रोल चोरी का आरोप, महिला...

कुमार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर लगा पेट्रोल चोरी का आरोप, महिला ग्राहक ने खोली पोल

कोरबा (खटपट न्यूज)। निहारिका स्थित कुमार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर एक महिला ने पेट्रोल चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने घटना का वीडियो भी बनाया है। महिला कार चालक ने कुमार पेट्रोल पंप से 500 रुपए का पेट्रोल कार में डलवाया और गंतव्य के लिए रवाना हुई। लेकिन कुछ देर बाद जब उसकी नजर कार के फ्यूल इंडिकेटर कांटे पर पड़ी तो उसे गड़बड़ी का एहसास हुआ और फिर वापस पेट्रोल पंप आकर कर्मचारियों पर पेट्रोल चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर फटकार लगाई।

Advertisement Carousel