Wednesday, April 22, 2026
Home कोरबा सास के लखटकिया गहनों पर खराब हुई बहू की नीयत, पति की...

सास के लखटकिया गहनों पर खराब हुई बहू की नीयत, पति की गैरमौजूदगी में की ऐसी हरकत..आप भी रह जाएंगे हैरान…


कोरबा,(खटपट न्यूज़)। सास के कीमती गहनों पर बहू की नीयत इस कदर बिगड़ी कि उसे वापस करना तो दूर, गहनों के लिए पति को ही छोड़कर भाग निकली। मायके में रह रही बहू के खिलाफ ससुर की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बिहार प्रांत के ग्राम चरूईपारा निवासी चंद्रेश्वर प्रसाद के छोटे पुत्र शंभू कुमार प्रभाकर का विवाह 24 फरवरी 2018 को बिहार खेवनबिगहा निवासी मधुबाला के साथ हुआ था। जब मधुबाला अपने पति के साथ रामपुर चौकी अंतर्गत आरएसएस नगर में किराए के मकान में रहने आई तो इस दौरान अपनी सास चंपा के 2 लाख 60 हजार रूपए कीमती सोने के अनेक जेवर भी पहनने के लिए मांग पर अपने साथ लेकर आ गई। उक्त जेवरातों को बेटे के विवाह से पहले पत्नी चंपा देवी के लिए चंद्रेश्वर ने खरीदा था।
30 अगस्त 2018 को जब शंभू कुमार ड्यूटी पर गया था तब दोपहर 3 बजे मधुबाला अपने और सास के जेवरातों को लेकर पति को बताए बगैर चली गई। पड़ोसी ने घर खुला होने की जानकारी शंभू को फोन पर दी। शंभू ने पत्नी के इस तरह घर से चले जाने की सूचना मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मधुबाला को फरीदाबाद जाकर उसके पिता के घर से बरामद कर लिया। इसके 5-6 माह बाद मधुबाला ने पति, ससुर, सास, जेठ सुभाष, देवर संतोष, जेठानी शीतल और ननद संगीता, नाती रवि और राजू पर दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का झूठा मामला फरीदाबाद के थाना में दर्ज करा दिया। अपनी सास के जेवरातों को वापस कर देने की बात मधुबाला ने कही थी, लेकिन आज तक सोने के जेवरात वापस नहीं किया। मांगने पर गाली-गलौज एवं धमकी देने से ससुरालीजन मानसिक रूप से परेशान व आतंकित हैं। इस प्रकरण में रामपुर चौकी पुलिस ने शिकायतकर्ता व परिवारजनों के कथन उपरांत बहू मधुबाला के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध धारा 406 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Advertisement Carousel