0 वन्य जीव सप्ताह पर चित्रकला निबंध व व्याख्यान का आयोजन

कोरबा (खटपट न्यूज)। देश के राष्ट्रीय उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में विभिन्न जीवों की प्रजातियों का विशाल भंडार है वन और वन्य जीवन हमारे अस्तित्व का आधार है इनका नष्ट या विलुप्त होना पारिस्थिति की तंत्र को अस्त-व्यस्त कर देती है। ग्राम वासियों व बच्चों को वन्यजीवों का महत्व समझाने के उद्देश्य से कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जिला संगठक वायके तिवारी के नेतृत्व में गोदग्राम पाली के सार्वजनिक मंच पर चित्रकला निबंध तथा व्याख्यान का आयोजन किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम के माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्यों के बारे में जानकारी देते हुए वनों व वन्य जीवों के संरक्षण की नीतियां आदि की जानकारियां दी। 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय पाली की छात्रा कल्पना कैवर्त, दीपिका सारथी तथा डीएवी एसईसीएल कोरबा की छात्रा वर्चला तिवारी ने हाथी, जिराफ, शेर, बारहसिंघा, चीता, नीलगाय, हिरण, भालू, लोमड़ी, सांभर आदि के चित्र बनाएं तथा वन्य जीवों के प्रति अपने कौतूहल व प्यार को प्रकट किया। प्यासी महंत, यमुना केंवट, संजू यादव, मोंटू महंत, विकास केंवट आदि विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण का महत्व विषय पर निबंध लिखा। जिला संगठक वाय के तिवारी ने बच्चों को वन्य प्राणी सप्ताह का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि धरती पर रहने वाले सभी जीव जंतु एक दूसरे के पूरक है तथा पतिस्थिति की तंत्र को संतुलित बनाये रखने में उन सब का परस्पर योगदान है यदि हम सभी मिलकर वन बचाएंगे तभी वन्यजीव बचेंगे हम सबको इस दिशा में पहल करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक कु. पुष्पा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीलाबाई यादव, रामदयाल यादव, मनबोध राम यादव आदि ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।















