Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नैतिकता व चारित्रिक शुद्धि मानव जीवन का ध्येय होना चाहिए

नैतिकता व चारित्रिक शुद्धि मानव जीवन का ध्येय होना चाहिए

0 महात्मा गांधी व शास्त्री की रासेयो ने मनाई जयंती

कोरबा(खटपट न्यूज़)। गांधी जी जीवन में जो कहते थे वह करते थे इससे उनका संदेश वैश्विक धारणा बन जाता था उन्होंने युवाओं को ग्रामोन्नयन के कार्यों से जोड़ते हुए उनका आह्वान किया था कि नैतिकता के बिना जीवन में सुधार नहीं है देश के स्थिर विकास के लिए युवाओं की चारित्रिक शुद्धि ही मानव जीवन का ध्येय होना चाहिए।

उक्त उद्गार कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के द्वारा गोद ग्राम पाली में आयोजित गांधीजी की 151 वीं तथा लाड़ले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती समारोह में रासेयो स्वयंसेवकों व ग्रामवासियों के समक्ष रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी के द्वारा व्यक्त किए गए।

स्वयंसेवकों ने गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पाली के बाजार पारा चौक पर प्लास्टिक आदि की गंदगी के उचित निस्तारण हेतु स्वच्छता अभियान चलाया। कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए गुड़िआमा मंच पर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रपति महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन व कार्यों पर निबंध लिखवा कर महापुरुषों के जीवन से सीख ले कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

जिला संगठक वाय के तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ स्वयंसेवकों जयप्रकाश पटेल, पूजा गुप्ता, पुष्पा साहू, प्रेरणा गायकवाड आदि ने 15 अगस्त से प्रारंभ फिट इंडिया फ्रीडम रैली के समापन अवसर पर साइकिल रैली निकाली तथा महाविद्यालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे प्लावि तिर्की, रवि कुमार यादव, शनिदेव खूंटे आदि स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। रासेयो स्वयंसेवकों ने पूज्य बापू की 150 जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में डॉ. संजय सिंह केंद्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट दिल्ली तथा अशोक शरण मैनेजिंग ट्रस्टी सर्व सेवा संघ वर्धा के साथ ही अन्य अतिथियों को गाँधीयन जीवन दर्शन तथा समाज पर उसके अवदान के बारे में सुना व भविष्य के कार्यों के बारे मे प्रेरणा ली।

Advertisement Carousel