
कोरबा (खटपट न्यूज)। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुभाष ब्लॉक में निवासी अंकित केसरवानी एक मोबाइल दुकान का संचालन करता है। शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे अंकित अपने वाहन में सवार होकर दुकान आ रहा था तभी सुभाष ब्लॉक से कुछ दूर आगे ही बढ़ा था कि बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और 95000 रुपए नगद, सोने की अंगूठी व चांदी की चेन लूटकर मौके से भाग निकले। अंकित ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। लुटेरों इस हरकत के बाद मोबाइल संचालक ने तत्काल इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी जिसके बाद शहर में नाकाबंदी कर लुटेरों की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है।















