Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा आदिशक्ति मां अंगारमोती क्षेत्र की जमीन का पट्टा ग्राम सभा को देने...

आदिशक्ति मां अंगारमोती क्षेत्र की जमीन का पट्टा ग्राम सभा को देने का मामला गरमाया, अजजा वर्ग ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, देखें निरस्त कराने की वजह…

कोरबा/धमतरी (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर द्वारा गोंड़ समाज की आराध्य देवी मां अंगारमोती क्षेत्र की जमीन ग्राम सभा गंगरेल के नाम अंगारमोती मड़ई मेला परिसर का पट्टा प्रदान करने से आदिवासी गोंड़ समाज के लोगों मेें नाराजगी है। तथ्यों को छिपाकर ग्राम सभा गंगरेल के द्वारा इसका पट्टा प्रदान किया गया जिसे कपटपूर्वक कृत्य बताकर जारी गलत पट्टा निरस्त करने व अन्य मांगों पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की कोरबा जिला इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम खैरवार, महासचिव मनोहरप्रताप सिंह, सचिव अश्वनी सिदार, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह कंवर, एचआर नेताम, आरएस तंवर, श्रीमती जेबी करपे, एससी भगत, टीके नेताम के द्वारा विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को सौंपा गया।

Advertisement Carousel