राखड़ भरी हाइवा लेकर चालक फरार

कोरबा (खटपट न्यूज)। राखड़ परिवहन में लगे हाइवा को लेकर चालक फरार हो गया है। इसकी रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक साझेदार द्वारा बांगो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेक कंट्रक्शन व ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाइवा क्रमांक सीजी 12 बीबी 2724 बालको से चोटिया के बीच राखड़ परिवहन के काम में नियोजित की गई थी। जिसका परिचालन धीरपाल सिंह करते आ रहा है। 28 सिंतबर की सुबह 11 बजे वह बालको से राखड़ लोडकर चोटिया खदान जाने निकला था। खदान के सुरक्षा इंचार्ज जितेन्द्र शर्मा ने मैसेज कर कंपनी के साझेदार विवेक सिंह हॉउसिंग बोर्ड निवासी को जानकारी दी कि चालक धीरपाल सिंह नशे में धुत्त है। जो राखड़ अनलोड भी नहीं कर पा रहा है। जिस पर विवेक सिंह ने सुरक्षा इंचार्ज को कहा कि वह वाहन को साइड में खड़ी करा दे। दूसरा ड्राइवर भेजकर वह राखड़ अनलोड करा देगा। लेकिन जब तक दूसरा चालक रामधन चोटिया पहुंचता धीरपाल सिंह वाहन लेकर फरार हो गया था। वाहन की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर विवेक सिंह ने धीरपाल सिंह पर हाइवा चोरी का संदेह जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी रिपोर्ट पर बांगो पुलिस ने धीरपाल सिंह के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Advertisement Carousel