केएन कॉलेज रासेयो इकाई ने गोदग्राम में किया कार्यक्रम

कोरबा (खटपट न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोदग्राम पाली में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाय के तिवारी ने स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार की संबल तथा धरोहर होते हैं जो हर परिस्थिति में हमारा मनोबल बढ़ाते हुए प्रोत्साहन व मार्गदर्शन देते हैं हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनकी छांव सदैव फलदायी होती है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा महाविद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ स्वयं सेवकों जयप्रकाश पटेल, पुष्पा साहू, रवि यादव, प्रेरणा गायकवाड, प्लवी तिर्की तथा पूजा गुप्ता ने कोरना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर ग्राम पंचायत सोनपुरी की वयोवृद्ध सरपंच श्रीमती कमला देवी कंवर, प्यारे लाल यादव, मनबोध राम केवट, रामनाथ यादव, मनबोध यादव, विष्णु प्रसाद तिवारी का तिलक लगाकर पुष्प व नारियल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनसे आशीर्वाद लिया। ग्राम के सम्मानित बुजुर्गो ने भी स्वयंसेवकों के साथ विकट परिस्थितियों मे परिवार की खुशियां, बच्चों के पालन पोषण, समाज की जिम्मेदारियां तथा तब व आज की बदली परिस्थितियों के बारे में अपने अनुभव सुनाए व स्वयंसेवकों को भावुक होकर आशीर्वचन प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान ग्राम के पंच इंद्रपाल सिंह कंवर, रामायण यादव, चंदन राम यादव, रजत राम यादव, महावीर यादव, तुलसीराम यादव, जय नारायण सारथी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीलाबाई यादव, मितानिन श्रीमती उषा बाई यादव के अलावा ग्रामवासी बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।















