
रैपिड टेस्ट के अलावा आरटीपीसीआर/ ट्रू-नॉट टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
कोरबा (खटपट न्यूज)। बिलासपुर संभाग का एकमात्र एनएबीएल लैब एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर पुष्पक इलेक्ट्रानिक्स के बगल टी.पी. नगर कोरबा को शासन द्वारा कोविड-19 जांच की अनुमति मिली है। यहां रैपिड टेस्ट के अलावा आरटीपीसीआर/ ट्रू-नॉट टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। रैपिड टेस्ट की जांच रिपोर्ट मात्र 2 घंटे में एवं आरटीपीसीआर/ट्रू-नॉट टेस्ट की जांच रिपोर्ट मात्र 12 घंटे में प्राप्त हो सकेगी। जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन, ईमेल एवं वाट्सएप में देने की सुविधा भी लैब के द्वारा दी जा रही है। एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर कोरबा में लैब का 13 सालों का अनुभव के साथ छत्तीसगढ़ का प्रथम एनएबीएल लैब है जो आईएसओ प्रमाणित है जिसे लगातार 7 वर्षों से उत्कृष्टता का अवार्ड मिला है। रैपिड टेस्ट व आरटीपीसीआर/ट्रू-नॉट टेस्ट लैब में छत्तीसगढ़ शासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी शुल्क के आधार पर जांच किया जाएगा। जांच हेतु जानकारी के लिए एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में मोबाइल नंबर 7879615181, 8602005044 में संपर्क कर सकते है।















