Monday, March 23, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़-अक्टूबर के अंत तक 2 लाख संक्रमित होने की आशंका …!

छत्तीसगढ़-अक्टूबर के अंत तक 2 लाख संक्रमित होने की आशंका …!

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में रोजाना 2 से 3 हजार पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आशंका जताई है कि अगर यही स्थिति रही तो अक्टूबर के अंत तक संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा है कि बढ़ते मामलों की रोकथाम जनता के हाथ में है।

सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद सिंहदेव ने कहा, प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई, टेस्टिंग क्षमता और मास्क व सैनिटाइजर की उपलब्धता समेत प्रशासन अन्य व्यवस्थाओं में मुस्तैदी से लगा हुआ है। हमारी सरकार भी डटकर सामना कर रही है।

रोजाना 15 हजार टेस्ट कराने का प्रयास
सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले जांच पर आधारित हैं। जैसे-जैस जांच की संख्या बढ़ेगी, जानकारी स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना औसतन 15 हजार टेस्ट के साथ संक्रमण पर रोक का प्रयास करेंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने 9 हजार वेंटीलेटर की व्यवस्था करने को कहा है। हम इससे ज्यादा की व्यवस्था करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

होम आइसोलेशन के लिए सरकार किट सप्लाई बढ़ा रही
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि होम आइसोलेशन के की दिशा में किट सप्लाई को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की स्थिति कभी 3 हजार तो कभी 2 हजार रोज पहुंचती है। इससे निपटने के लिए मास्क और सैनिटाइजर ही बड़ी औषधि है। कहा- दो लोगों के बीच मास्क से कोरोना प्रसार का खतरा 90 फीसदी कम हो जाता है। ऐसे में कम्युनिटी ट्रांसमिशन से बचकर नियंत्रण कर सकते हैं।

प्रदेश में 35 मरीज ऐसे जो अस्पताल जिंदा ही नहीं पहुंचे

प्रदेश में 29 मई से अब तक 35 से ज्यादा ऐसे मरीजों की मौत हुई है, जिनका शव ही अस्पताल पहुंचा। यानी वह ब्राॅड डेड थे। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान होने से मरीज को इलाज से ठीक किया जा सकता है। अगर किसी को और बीमारियां हैं तो उनके लिए खतरा ज्यादा है। अभी तक 110655 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 916 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 31225 एक्टिव केस हैं।

Advertisement Carousel