Friday, October 18, 2024
Homeकोरबाराज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन नाकाम

राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन नाकाम

कोरबा. प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल के नेतृत्व में आज मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरकार को उनकी घोषणाओं की याद दिलाई गई। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छीनकर नाकाम कर दिया।
टीपी नगर चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है, लोक लुभावन घोषणा पत्र के आधार पर उन्होंने राज्य की सत्ता हासिल की लेकिन उस घोषणा पत्र के एक भी वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। हाल ही में बेरोजगारी से त्रस्त होकर धमतरी के एक युवक ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन वह अभी तक खोखली घोषणा ही निकली। ऐसी अनेक और भी घोषणाएं हैं जिन्हें कांग्रेस सरकार अब तक पूरी नहीं कर सकी है चाहे वह पुलिस भर्ती हो, शिक्षकों की भर्ती हो या महिलाओं के लिए वृद्धा-विधवा पेंशन का विषय हो, सारे वादे घोषणा पत्र में किए गए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा, जिस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा है। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारियों को उग्र होने व पुतला दहन से रोकने के लिए पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, जिला मंत्री विकेश झा, विवेक मार्कण्डेय, कोरबा मंडल अध्यक्ष रंजू यादव, मंडल महामंत्री वैभव शर्मा, दीपका महामंत्री सुजीत सिंह, सुभाष राठौर, संजय मानिकपुरी,अभय राज, योगेश साहू सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments