रैपिड टेस्ट से कन्फ्यूजन अब दूर होगा, एडवांस डायग्नोस्टिक को मिली ट्रू नॉट टेस्टिंग की अनुमति, जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर…

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने निजी पैथोलॉजी लैब को भी कोविड जांच की अनुमति दी है। इसी कड़ी में कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को कोविड-19 की जांच ट्रू नॉट विधि से सेम्पल की जांच करने की अनुमति मिल गयी है। अब कोरबा के एकमात्र एनएबीएल लैब एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में ट्रू नॉट पद्धत्ति से कोविड-19 की जांच हो सकेगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग में एक निजी एनएबीएल लैब कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को ही रेपिड टेस्ट की अनुमति दी गयी थी। ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में सुचारु रूप से जांच की जा रही है। अब यह माना जा सकता है कोविड-19 ट्रू नॉट टेस्टिंग कि जाँच कोरबा में प्रारम्भ होने से लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। रेपिड टेस्ट से कन्फ्यूज़न को लेकर लोग काफी परेशान थे। कोविड-19 ट्रू नॉट टेस्टिंग से लोगों को अब कोरोना वायरस का कितनी मात्रा में संक्रमण शरीर में है, इसकी लोगों को पूरी जानकारी मिल पायेगी। जाँच रिपोर्ट में हो रहे विलम्ब में अब विराम लग पायेगा व जाँच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्राप्त हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से शहर में फैलता जा रहा है जो कम्युनिटी ट्रान्समिशन स्टेज में पहुंच गया है। शहर में ट्रू नॉट विधि से सेम्पल की जाँच करने की अनुमति मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध होगा। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि लैब को शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा वहीं शासन द्वारा जारी शुल्क लिया जायेगा। इसके अलावा राज्य में कहीं भी कोविड-19 जाँच की अनुमति भी एनएबीएल लैब कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को दिया गया है जो किसी भी जिले में आरटीपीसीआर एवं ट्रू नॉट जाँच हेतु सेम्पल कलेक्शन किया जा सकेगा। इसके लिए पृथक से अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisement Carousel