Friday, November 6, 2026
Home बिलासपुर जब अचानक अपने टीचर के पास पहुच गए चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल….

जब अचानक अपने टीचर के पास पहुच गए चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल….

बिलासपुर। खटपट न्यूज़

अपने शिक्षक एम जी मजूमदार के 75 वे जन्मदिन के लिये राज्य के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने अपने शासकीय कार्यो की व्यस्तता के बाद समय निकाल कर उन्हें शुभकामनाएं देने आज बिलासपुर आये।छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल बिलासपुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्र रहे। उस समय में शाला के शिक्षक रहे एम जी मजूमदार अपने सबसे प्रिय शिष्य के रूप आर पी मंडल को आज भी उनके गुरुजी याद कर भाव विभोर हो जाते है।शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 1976 के बेच से पढ़ कर निकले आर पी मंडल प्रदेश के सबसे उच्च पद पर आसीन होने के बाद भी अपने गुरुजनों के सम्मान को ध्यान में रख कर हमेशा बिलासपुर आने पर अपने शिक्षको से मिलने अवश्य जाते है।जन्म दिन के अवसर पर आर पी मंडल ने अपने गुरुजन को शाल पहना कर, केक काट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महेश कुकरेजा एवं संदीप चोपडे और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel