Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा करंट की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत

करंट की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत

कोरबा (खटपट न्यूज)। एसईसीएल के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना तब हुई जब कपड़ा सुखाने के लिए एक तार के संपर्क में आने से बेटा और बहू को करंट का झटका लगा। दोनों पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे यह घटना घटित हुई। बताया गया कि बांकीमोंगरा के सांई मोहल्ला में चंद्रा परिवार निवासरत है। एसईसीएल सुराकछार में कार्यरत कर्मचारी चंद्रा सुबह घर पर ही था। उनका पुत्र शेखर और उसकी पत्नी कपड़ों को सूखा रहे थे। टीन के शेड के पास एक तार में अचानक करंट आ गया। झटका लगने से दोनों ने सहायता के लिए आवाज दी। यह सुनकर उनके पिता मौके पर पहुंचे। बचाने के फेर में उन्हें जोर का झटका लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel