समुदाय में हर्ड इम्युनिटी जानने लिए जा रहे लोगों के रैंडम ब्लड सैम्पल


0 जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव का पता लगाने हो रहा सीरो सर्वे

सैम्पल के लिए ब्लड देते निगम कर्मी


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये सीरो सर्वे किया जा रहा है। क्षेत्रिय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र भुवनेश्वर उड़ीसा की टीम के द्वारा कोरबा जिले में दो ब्लॉकों या नगरीय निकाय क्षेत्र से प्रत्येक ब्लॉक के तीन क्लस्टर निर्धारित कर जिले से 500 लोगो के रैन्डम ब्लड सैम्पल लेकर खून में कोरोना वायरस की एंटीबॉडी की स्थिति का पता लगाया जायेगा। 23 से 26 सितंबर तक हो रहे सीरो सर्वे में 500 सैम्पलों में से 13 हाईरिस्क गु्रप से कुल 260 सैम्पल एवं प्रत्येक क्लस्टर के 40 घर से 40 सैम्पल कुल 240 सैम्पल लिया जायेगा। इस कड़ी में शुक्रवार को नगर पालिक निगम के प्रशासनिक भवन साकेत में पहुंची टीम के द्वारा यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों के ब्लड सैम्पल एकत्र किए गए। इससे पहले गुरुवार को जिला पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी रेंडम ब्लड सेंपल लिए गए।

उल्लेखनीय है कि समुदाय में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्ञात करने तथा लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के एंटीबॉडी की उपस्थिति, हर्ड इम्युनिटी का पता लगाने के लिये यह सीरो सर्वे किया जा रहा है। सीरो सर्वे में लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। सर्वे से यह पता लगेगा कि कितने आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है या कितने लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण होने से शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती है। सीरो सर्वे से यह पता चलेगा कि कितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे और ठीक हो चुके हैं।

Advertisement Carousel