Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा हसदेव में बहे दूसरे बालक का भी शव बरामद

हसदेव में बहे दूसरे बालक का भी शव बरामद

कोरबा (खटपट न्यूज)। सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामणी क्षेत्र के दो बच्चे मंगलवार को हसदेव नदी में बह गए थे। सीतामणी रेत घाट के पास हसदेव नदी में नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में ये अपने आप को संभाल नहीं सके और बह गए। इन दोनों की तलाश पुलिस, गोताखोर के बच्चों के परिजनों द्वारा की जा रही थी। काफी कोशिशों के बाद बुधवार सुबह एक बच्चे आयुष केंवट पिता शिव केंवट 5 वर्ष की मृत देह इमलीडुग्गू के निकट बरामद हो सकी जबकि दूसरे की तलाश की जा रही थी। घटना के तीसरे दिन आज शाम करीब 4 बजे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कटबितला में स्थानीय लोगों ने औंधे मुंंह एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान सीतामणी हटरी के पास निवासी दीपांशु सोनी पिता जितेंद्र सोनी 11 वर्ष के रूप में की गई। सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन ग्राम कटबितला पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी रखी है।

Advertisement Carousel