
कोरबा( खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण के मामले ग्रामीण अंचलों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्राम पंचायतों, वहाँ के ग्रामीणों और व्यवसायियों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वयं से निर्णय लेकर एक सप्ताह का लॉक डाउन घोषित किया है। जिले के ग्राम सुतर्रा, नगर पंचायत पाली के बाद करतला ब्लॉक के रामपुर और अब ग्राम कनकी में भी एक सप्ताह के लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है । बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि इस गाँव से कोई बाहर नहीं जाएगा और बाहर का कोई भी व्यक्ति ग्राम कनकी में नहीं आएगा। सिर्फ जरुरी सामानों के दुकानों के खुलने व बन्द होने का भी समय तय कर दिया गया है।















