Monday, March 23, 2026
Home कोरबा दगाबाज आशिक: एक-एक कर दो बहनों को प्रेम जाल में फंसाया, संबंध...

दगाबाज आशिक: एक-एक कर दो बहनों को प्रेम जाल में फंसाया, संबंध का वीडियो बना ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपये भी वसूला….


0 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया दर्री पुलिस ने

नीले शर्ट में आरोपी

कोरबा-दर्री, (खटपट न्यूज़)। हाई एजुकेटेड दो सगी बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो तैयार कर वेबसाइट में अपलोड कर देने की धमकी दी गई। बहनों का भयादोहन कर दोनों से 4 लाख रुपये वसूल भी लिया। लालच बढ़ी तो वीडियो को उनके मोबाइल में भेज कर फिर रुपये मांगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
दर्री सीएसपी खोमनलाल सिन्हा ने बताया कि एचटीपीपी कालोनी अन्नपूर्णा विहार के आवास क्रमांक-डी-178 का निवासी रूपेश कुमार मिरी पिता शिव प्रसाद मिरी 30 वर्ष के विरूद्ध शिकायत की गई थी 10 जनवरी 2013 पड़ोसी युवक रूपेश कुमार ने कालोनी की ही एक लड़की से प्रेम का इजहार किया और शादी करना चाहता हूं कहा। शादी करूंगा कह कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उस समय का वीडियो एवं फोटो भी तैयार कर लिया। इसके बाद इसे इंटरनेट में अपलोड कर वायरल करने की धमकी देने लगा। रूपेश ने पीड़िता की सगी बहन को भी अपने झांसे में लिया और प्रेम व शादी का झांसा दे कर उसके साथ भी संबंध बनाया व रिकार्डिंग की। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने एक बहन से ढाई लाख रुपए और दूसरी बहन से डेढ़ लाख रुपए ब्लैकमेलिंग कर वसूल कर लिया। इसके बाद और रुपए की मांग कर इसे नहीं देने पर पीड़िता के मोबाइल में अश्लील वीडियो लगातार भेजने लगा था। आखिरकार दोनों बहनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पृथक-पृथक अपराध धारा 376, 384, 509 बी भादवि के तहत दर्ज कर आरोपी रूपेश कुमार मिरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। इस पूरी कार्यवाही में एसपी अभिषेक मीणा, एएसपी कीर्तन राठौर का मार्गदर्शन एवं दर्री थाना प्रभारी विजय चेलक, स्टाफ एसआई इंद्रनाथ नायक, एएसआई अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, आरक्षक दुष्यंत गोभिल का योगदान रहा।

Advertisement Carousel