Sunday, June 21, 2026
Home कोरबा दुर्भाग्य : देवेन्द्र पांडेय को बचा रही सरकार, दस्तावेज के साथ ननकीराम...

दुर्भाग्य : देवेन्द्र पांडेय को बचा रही सरकार, दस्तावेज के साथ ननकीराम कंवर ने की शिकायत

कोरबा। रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से देवेन्द्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की आय से अधिक संपत्ति के संबंध में कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर में देवेन्द्र पांडे अध्यक्ष एवं संचालक डीसी ठाकरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रकरण सचिवालय में प्रस्तुत किया गया था।

सचिवालय के अधिकारियों द्वारा प्रकरण मिलने के बाद अवैध रूप से बिना नियम कानून के विधि विभाग को प्रस्तुत किया गया। विधि विभाग ने धोखा या बिना जानकारी के विभाग को कार्यवाही करने के लिए आदेश दिया गया। इस आदेश में सहकारिता विभाग क्या कार्यवाही करेगा? इस प्रकरण की जानकारी पुलिस विभाग को है। ननकीराम का कहना है कि इस प्रकरण में सहकारिता विभाग कार्यवाही नहीं कर सकेगा इसलिए उन्होंने सीएम को पत्र लिखते हुए शासन को कार्यवाही करने के लिए अनुमति/ आदेश देने की मांग की है। ननकीराम ने पत्र में देवेंद्र पांडेय को सरकार द्वारा बचाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

Advertisement Carousel