अच्छी सलाह भी बुरी लगी : पत्नी ने पति को बन्द कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर वाइपर से अधमरा होने तक पीटा……

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में एक पति को अपनी पत्नी को खर्च कम करने के लिए टोकना भारी पड़ गया। कम शॉपिंग करने की सलाह सुनकर पत्नी ने पति को वाइपर से पीट कर अधमरा कर दिया।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण इस वक्त तमाम बिजनेस ठप हैं। लोगों की आय में इस वजह से भारी कमी आई है। लोग अपने फालतू खर्चों को भी बंद कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली के मयूर विहार में खर्चों को कम करने की नसीहत देना एक व्यक्ति के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
पति ने पत्नी को ज्यादा खर्च करने के लिए टोका और उसे फालतू की शॉपिंग और खर्चों को बंद करने की नसीहत दे डाली।
फिर क्या था, पति की ये नसीहस सुनकर पत्नी आग बबूला हो गई और वाइपर से पति को पीटने लगी। खुद की जान बचाने के लिए पति कमरे में इधर-उधर भागता रहा और पत्नी उसे दौड़ाकर पीटती रही।
शोर-शराबा सुन कर पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पति अधमरा हो गया है। पति की खराब हालत देख कर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उस शख्स को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में पति के बयान पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अपनी पत्नी के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहता है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़ित पति का बिजनेस है जो लॉकडाउन के कारण पूरी तरह ठप हो गया। आर्थिक तंगी के कारण आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पीड़ित की पत्नी ने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसे न होने के बारे में बताया और दोस्त से कर्ज लाकर देने की बात की। इस पर पत्नी आग बबूला हो गई और दरवाजा बंद कर पति को बुरी तरह पीटा। (एजेन्सी)

Advertisement Carousel