
0 खाताधारक ग्रामीण सहित विद्यार्थी भी परेशान, कोविड-19 के निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहा प्रबंधन
कोरबा (खटपट न्यूज)। ग्राम तिलकेजा स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के अधिकारी केवाईसी जमा करने के नाम पर बार-बार परेशान कर रहे हैं। बैंक की कार्यप्रणाली के संबंध में जिला दंडाधिकारी से शिकायत करते हुए दुलीचंद धीवर ने बताया कि ग्राम तिलकेजा में पूर्व से इलाहाबाद बैंक संचालित था, विगत चार माह पूर्व इलाहाबाद बैंक से इंडियन बैंक में परिवर्तित किया गया है।
परिवर्तन करने पर खाता धारकों को केवाईसी जमा करने के नाम पर बार-बार परेशान किया जा रहा है, तथा लिंक फेल है, ऐसा वहां के स्टॉफ द्वारा बोला जाता है। खाता धारकों के खाते की आहरण व जमा प्रिंट नहीं किया जाता है, उक्त बैंक में दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के खाता धारक यहां आते हैं, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचचों की छात्रवृत्ति व सबसे महत्वपूर्ण नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के खाता खोलने में टाल-मटोल करते हैं, जिससे खाता धारक परेशान है, बैंक के अधिकारी छत्तीसगढ़ी भाषा नहीं समझते हैं, ऐसे अधिकारी को तत्काल पद से हटाया जाए जो कि छत्तीसगढ़ी हमारे छत्तीसगढ़ की राजभाषा है, उसे नहीं समझते हैं, तथा पूछने पर खाताधारकों से अभद्रतापूर्वक बात करते हैं, विगत दिनों ग्राम के दुलीचंद धीवर व उनकी पत्नी सरिता अपनी पुत्री कु. तृप्ति धीवर के खाता खोलने के लिए पिछले एक माह से बैंक के अधिकारी घुमा रहे हैं तथा इसी प्रकार से चेक का आवेदन पिछले वर्ष जुलाई 2019 से आवेदन किया था, परंतु आज तक चेकबुक अप्राप्त है। इनके मनमानी के कारण खाताधारकों की भीड़ लगा रहता है तथा नोबेल कोरोना 19 के सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है, कई बार उरगा थाना प्रभारी द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था, जिसका पालन अभी तक नहीं किया जा रहा है। प्रबंधक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि सार्वजनिक जगह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।















