Tuesday, November 24, 2026
Home कोरबा जोगिया डेरा–भवानी मंदिर बस्ती में पहुंचा विकास, पचरी निर्माण का हुआ शुभारंभ

जोगिया डेरा–भवानी मंदिर बस्ती में पहुंचा विकास, पचरी निर्माण का हुआ शुभारंभ

कोरबा। वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के जोगिया डेरा, भवानी मंदिर बस्ती में विकास कार्य की नई सौगात मिली है। यहां सीएसआर मद से ₹6.50 लाख की लागत से प्रस्तावित पचरी निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारी, सहयोगी साथी, मोहल्ले के वरिष्ठजन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बताया गया कि इस पचरी निर्माण से बस्ती के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयासों से वार्ड में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार, वार्ड का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। विकास की यह यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Carousel