Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बुधवार को शाम तक 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 2 बच्चों...

बुधवार को शाम तक 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 2 बच्चों सहित 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी मिली पॉजीटिव

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में आज शाम रायगढ़ मेडिकल कालेज से तेरह लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में 13 लोगों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितो में एक 9 साल का लड़का और 11 साल की लड़की सहित 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हंै। आज प्राप्त रिपोर्ट अनुसार संक्रमितों में 9 महिलायें और 4 पुरुष शामिल है। आज शाम मिली जानकारी के अनुसार चारपारा कोहड़ीया, पथर्रीपारा, भैसमा, राताखार, कांशीनगर, शारदा विहार और 15 ब्लाक मोहल्ले से एक-एक कोरोना मरीज़ को पहचान हुई है। बुधवारी पारा से चार और बुधवारी बाजार से दो संक्रमित मिले है। सभी संक्रमितों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर होम आईसोलेशन या फिर कोविड अस्पताल मे रख इलाज किया जाएगा। सभी की सम्पर्क और ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

Advertisement Carousel