Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बिना लक्षण व कम लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को गांवों में घर-घर...

बिना लक्षण व कम लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को गांवों में घर-घर जाकर ट्रेसिंग के लिए दल गठित, 3 दिन में देनी होगी सर्वे रिपोर्ट….देखें सूची…

कोरबा,(खटपट न्यूज़) नोवेल कोरोना वायरस (कोविड -19) के संक्रमण के प्रबंधन हेतु बिना लक्षण के कोरोना संकमित व्यक्तियों तथा कम लक्षण वाले संकमित व्यक्ति में भी सर्वेलेंस टीम पंचायत स्तर पर गठित की गई है जो ग्रामों में जाकर दल के सदस्यों के साथ गांव का सर्वे कर लोगों की ट्रेसिंग करेंगे। ट्रेसिंग व्यक्तियों की जानकारी संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को जॉच हेतु भेजी जावेगी। अनुविभागीय अधिकारी(रा.), कोरबा ने जारी आदेश में कहा है कि ये दल द्वारा अपने चिन्हांकित ग्रामों में सर्वे कर 3 दिनों के अंदर अपनी जानकारी/ स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित की जावेगी। ग्राम पंचायत सर्वेलेंस टीम में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी ) कोविड 19 के संबंधित समस्त आवश्यक सुरक्षा उपायों का प्रयोग सुनिश्चित करते हुए कार्य संपादित करेंगे।

Advertisement Carousel