
कोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश शर्मा जी ने शानदार एवं एकतरफा जीत दर्ज की। उनकी जीत को समाज में उनके लंबे सामाजिक अनुभव, मिलनसार व्यक्तित्व और सभी वर्गों के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है।
श्री कैलाश शर्मा जी इससे पूर्व सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर लगातार 7 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
सर्वसमाज में अपने मिलनसार एवं सरल व्यक्तित्व के कारण श्री कैलाश शर्मा जी की अच्छी पहचान और मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ और उन्होंने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। सभी समाजजनों ने श्री कैलाश शर्मा जी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।















