Tuesday, September 8, 2026
Home कोरबा जेसीआई वीक में सात दिन, सात थीम पर होंगे विविध आयोजन

जेसीआई वीक में सात दिन, सात थीम पर होंगे विविध आयोजन

oplus_0

9 से 15 सितंबर तक जेसीआई कोरबा सेंट्रल आयोजित करेगा सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम

oplus_0

कोरबा। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सप्ताह की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप-7 डेज ऑफ एम्पावर” रखी गई है। सात दिनों में अलग-अलग विषयों पर आधारित सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जेसीआई यानी जूनियर चैंबर इंटरनेशनल युवाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने वाला वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। संगठन के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व विकास, सामुदायिक सेवा, उद्यमिता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। भारत में भी जेसीआई की विभिन्न स्थानीय इकाइयां इन क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित करती हैं।

oplus_0

पहला दिन : प्लास्टिक के विकल्प को लेकर जागरूकता

जेसीआई वीक के पहले दिन सस्टेनेबल सिपिंग डे के तहत “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ” अभियान चलाया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्टील की बोतलों जैसे टिकाऊ विकल्प अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्टील बोतल वितरण, जनजागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियां भी होंगी।

दूसरा दिन : युवाओं में नेतृत्व और संवाद कौशल

यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे के अवसर पर अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर प्रशिक्षण, वर्क-लाइफ बैलेंस और पर्सनल ब्रांडिंग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, संवाद और आत्मविश्वास जैसे कौशल विकसित करना है।

तीसरा दिन : कर्तव्य और डिजिटल जागरूकता

ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल आउटरिच डे के तहत नागरिकों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही डिजिटल माध्यमों से सकारात्मक सामाजिक संदेशों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन गतिविधियां आयोजित होंगी।

चौथा दिन : बिजनेस नेटवर्किंग पर जोर

बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे के तहत व्यापारियों, उद्यमियों और जेसीआई सदस्यों के बीच संपर्क एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए जे-कॉम ऑपरेशन और नेटवर्किंग मीट्स आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य व्यवसायिक संबंधों और नए अवसरों के लिए संवाद का मंच उपलब्ध कराना है।

पांचवां दिन : नए सदस्यों को जोड़ने की पहल

मेंबरशिप एक्सपेंशन डे में युवाओं को जेसीआई की गतिविधियों और उद्देश्यों से परिचित कराया जाएगा। इनवाइट एंड एंगेज, मेंबर स्पॉटलाइट और वेलकम न्यू मेंबर्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

छठा दिन : परिवार के साथ जुड़ाव

फैमिली बॉन्डिंग डे के तहत परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और आपसी जुड़ाव बढ़ाने के लिए फैमिली टाइम, फैमिली एक्टिविटीज और एक्सप्रेस एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार मजबूत पारिवारिक संबंध सामाजिक मजबूती की आधारशिला हैं।

सातवां दिन : समाज के ‘साइलेंट स्टार्स’ का सम्मान

जेसीआई वीक के अंतिम दिन ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स डे के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने कार्यों से समाज में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां अक्सर सार्वजनिक चर्चा में नहीं आ पातीं। इसके साथ ग्रैंड फिनाले सेलिब्रेशन आयोजित कर पूरे सप्ताह की गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया जाएगा।

पहले भी आयोजित कर चुका है विभिन्न गतिविधियां

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अनुसार संस्था द्वारा हाल के समय में 170 विद्यार्थियों की सहभागिता वाला शतरंज टूर्नामेंट, 100 से अधिक व्यवसायियों एवं उद्यमियों के लिए एआई और बिजनेस के व्यावहारिक उपयोग पर प्रशिक्षण, सात दिवसीय स्पीचक्राफ्ट पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग तथा सीपीआर प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पर्यावरण जागरूकता के लिए बच्चों के साथ गतिविधियां और कम्युनिटी काइट फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने शहर के युवाओं, व्यवसायिक समुदाय, सामाजिक संगठनों, परिवारों और नागरिकों से जेसीआई वीक के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Advertisement Carousel