
कोरबा। आर.पी. नगर फेस-1, MIG-1 निवासी श्री शशि भाई ठक्कर (75 वर्ष), पिता स्वर्गीय श्री वीरजी भाई ठक्कर का गुरुवार, 3 सितंबर को प्रातः निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय ठक्कर की अंतिम यात्रा आज गुरुवार दोपहर 2:30 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
















