Monday, August 31, 2026
Home कोरबा कोरबा में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का छठा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू

कोरबा में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का छठा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू

उद्घाटन समारोह में घनश्याम ढोलकिया, डॉ. चरणदास महंत, मंत्री लखनलाल देवांगन व जयसिंह अग्रवाल रहे मौजूद

कोरबा। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए कोरबा में छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। नया शोरूम पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर में शुरू किया गया है। उद्घाटन अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कंपनी की ओर से शोरूम के शुभारंभ पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और लकी ड्रॉ योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट, जबकि गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहकों को 105 प्रतिशत तक की वैल्यू प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। ग्राहकों के लिए तीन स्कूटी जीतने का मौका भी रखा गया है। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले मेगा लकी ड्रॉ में कार जीतने का अवसर मिलेगा।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कोरबा किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत कंपनी की विस्तार रणनीति में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसना गुणवत्ता, डिजाइन और ग्राहकों के विश्वास के साथ देशभर में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि कोरबा में छठे एक्सक्लूसिव शोरूम के लॉन्च को लेकर कंपनी बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजाइन, उत्कृष्ट शिल्पकला और गुणवत्ता के साथ ग्राहकों को बेहतर ज्वेलरी अनुभव उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है।

फ्रेंचाइज़ पार्टनर हौसला अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि ब्रांड ने अपनी गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के दम पर ज्वेलरी क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।

सामाजिक सरोकारों पर भी रहा जोर

शोरूम लॉन्च के अवसर पर किसना ने व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘किसना प्रकृति’ पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement Carousel