
कोरबा। विश्व प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड ‘किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ (हरि कृष्णा ग्रुप) के छत्तीसगढ़ में छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ आज 30 अगस्त को कोरबा में होने जा रहा है। शोरूम का शुभारंभ शाम 4 बजे केएम कॉम्प्लेक्स, एसबीआई एटीएम बिल्डिंग, पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर में किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक चरण दास महंत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल तथा किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के एमडी एवं फाउंडर घनश्याम ढोलकिया करेंगे।
ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर
शोरूम के शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। लकी ड्रा के माध्यम से कार और स्कूटी जीतने का अवसर दिया जाएगा। वहीं शुरुआती 50 ग्राहकों को प्रत्येक खरीदारी पर मुफ्त चांदी का सिक्का देने की घोषणा की गई है।
पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीद में 105 प्रतिशत तक मूल्य प्राप्त करने का ऑफर है। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
ग्राहकों के लिए सोने के दामों की सुरक्षा को लेकर ‘डबल रेट सुरक्षा’ तथा महज 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट के साथ ज्वेलरी की कीमत सुरक्षित करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी बताई गई है।

स्वच्छता, वृक्षारोपण और रक्तदान का आयोजन
शोरूम के शुभारंभ से पहले सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम, 7:30 बजे ‘किस्ना प्रकृति’ के तहत वृक्षारोपण तथा सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कोरबा में शुरू होने वाले इस एक्सक्लूसिव शोरूम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विभिन्न डिजाइनों और कलेक्शन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस शोरूम से जुड़े अन्य संस्थानों में तुलसी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड एवं अलाईड ऑटो, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा शामिल हैं। इनके संचालक केदार नाथ अग्रवाल, हौसला अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल हैं।

















