Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ दोहरा हत्याकांड : महिला व दो वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, जांच...

दोहरा हत्याकांड : महिला व दो वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली। मुंगेली समीपस्थ ग्राम लगरा में दोहरे हत्याकांड से इलाक़े में सनसनी फैल गई है। लगरा निवासी कृषक 45 वर्षीय बसंत चंद्राकर की पत्नी 42 वर्षीय लता और दो वर्षीय बच्चे का शव घर पर मिला है, शवों को धारदार हथियार से घातक चोटें पहुँचाई गई हैं। वहीं पति बसंत फ़रार है, पुलिस को संदेह है कि पति ने ही यह नृशंस हत्या की है। बसंत चंद्राकर और लता चंद्राकर के आठ बच्चे हैं। मारा गया दो वर्षीय बच्चा सबसे छोटा था।
फ़िलहाल तक संदेही और फरार बसंत चंद्राकर के पिता इतवारी ने बताया रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सात बच्चे हमारे घर पर ही थे, जबकि सबसे छोटा पोता बड़ी बहू और बेटा के साथ था। सुबह खेत जाने को तैयार हो रहे थे तब पता चला कि बहू और पोते की लाश पड़ी है और बसंत ग़ायब है। तो पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की पतासाजी में जुट गई है।

Advertisement Carousel