
कोरबा (खटपट न्यूज़ )। घंटाघर चौक स्थित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका आरती साहू द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं हितग्राहियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने में योग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सहित सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजयलक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, अंजू बनर्जी, सत्या श्रीवास, प्रिया गवेल, किशोर महंत, नरेंद्र साहू, उमेश, ओमकार गुप्ता एवं रुख्मणि यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।















