
कोरबी चोटिया । कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में इन दिनों हाथियों के आतंक से कोरबी सर्किल क्षेत्र थर्रा उठा है। किसान अपनी फसल को बचाने रतजगा करने को मजबूर हैं। किसान अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने खर्चे से मशाल जलाकर व पटाखा फोड़कर हाथियों को खदेड़ रहे हैं।
पिछले चार दिनों से कोरबी सर्किल के ग्राम सिटी पखना, रोदे, फुलसर एवं ग्राम कोरबी में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। फसलों को नष्ट कर रहा है, किसान अपनी फसलों को बचाने हर संभव प्रयास कर रहा है, वहीं वन विभाग द्वारा सघन गश्त कर मुनादी कराई जा रही है कि ग्रामीण जंगल की ओर ना जाएं। हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है।
इधर पैर से चोटिल लोनर दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर पाली सर्किल के ग्राम कुलहरिया साली पहाड़ में पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले हुए है। घायल हाथी के पैर में सूजन है उसके हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जबकि वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी चौबे, ने गंभीरता लेते हुए घायल हाथी का इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, और लगातार उसके स्वास्थ्य के प्रति वन्य प्राणी पशु चिकित्सक के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हाथी के देख भाल के लिए कोरबी सर्किल के परिक्षेत्र सहायक अधिकारी एमके साहू, के साथ एक टीम गठित कर साली पहाड़ में निगरानी में डटे हुए हैं। जिसमें वन रक्षक नागेंद्र जयसवाल, अशोक श्रीवास, प्रीतम पुराईन, सहित अन्य कर्मचारी व स्थानीय ग्रामवासी नजर बनाए हुए हैं।
वहीं केंदई वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी कुमार चौबे का कहना है कि साल्ही पहाड मेंं पैर से चोटिल लोनर दतैल हाथी का मौके पर पहुंचकर ट्रैकिंग कर उसके स्थिति का वन कर्मचारी के साथ हालत के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके बाद स्थिति को भांप कर वन्य प्राणी के वरिष्ठ पशु चिकित्सक के द्वारा गहन उपचार कराई जाएगी।













