Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया नहीं रहे, सीएम ने जताया शोक, कहा-...

पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया नहीं रहे, सीएम ने जताया शोक, कहा- सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव किया जाएगा याद

रायपुर। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के पिता और मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे चनेश राम राठिया के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया के निधन का समाचार दुखद है. धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा.
चनेश राम राठिया मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे. वहीं छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व में बनने वाली पहली सरकार में भी केबिनेट मंत्री बनाए गए थे. राठिया पिछले कई महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. रविवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement Carousel