Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा निगरानी दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 को, स्टेडियम परिसर स्थित आडिटोरियम में...

निगरानी दल का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 को, स्टेडियम परिसर स्थित आडिटोरियम में होगा आयोजन

कोरबा। नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं पाजिटिव कोविड प्रकरणों को प्रबंधन हेतु बिना लक्षणों एवं कम लक्षण वाले होम आईसोलेशन के अनुमति प्राप्त मरीजों की सतत निगरानी के लिए नगर निगम द्वारा एवं अनुविभागीय स्तर पर दल गठित किए गए हैं। नगर निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत इन दलों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों एवं नियंत्रण कक्ष में संलग्न शिक्षक, व्याख्याता आदि का प्रशिक्षण 14 सितम्बर को प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में 02 पाली में आयोजित किया गया है, प्रथम पाली समय प्रात: 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक में वार्ड क्र. 01 से 33 तक में संलग्न अधिकारी कर्मचारी तथा द्वितीय पाली समय अपरांह 03 बजे से सायं 05 बजे तक में वार्ड क्र. 34 से 67 तक में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयुक्त एस.जयवर्धन ने इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel