Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा वार्ड के मोहल्लों में युवा संगठन के सदस्यों ने संभाली साफ-सफाई की...

वार्ड के मोहल्लों में युवा संगठन के सदस्यों ने संभाली साफ-सफाई की कमान…

कोरबा-दर्री,(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 43 कलमीडुग्गु में युवा संगठन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक सप्ताह पंडाल व मोहल्ले की साफ-सफाई की जा रही है।।
युवा संगठन के अध्यक्ष क्रांति शुक्ला, उपाध्यक्ष टोमस श्रीवास, लेखामंत्री त्रिलोचन, व्यवस्थापक शिव यादव, महासचिव पप्पू राजपूत, कोषाध्यक्ष राजा श्रीवास, राहुल साहू, सचिव गुड्डू श्रीवास, सदस्य विकास श्रीवास, सूरज श्रीवास, सुधीर महंत, हीरा राजपूत, अमित जायसवाल, योगेश जायसवाल, भरत जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजेश साहू, रवि जायसवाल, विक्की महंत, नरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल, फिरोज आलम इस कार्य में निरन्तर सहयोग करते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि युवा संगठन द्वारा अभी हमारे वार्ड के मोहल्लों में साफ-सफाई अभियान किया जा रहा है और प्रत्येक रविवार को सदस्यगण स्वस्फूर्त इस कार्य में जुट जाते हैं। आने वाले दिनों में इस सेवाभावी कार्य को विस्तार दिया जाएगा।

Advertisement Carousel