
कोरबा (खटपट न्यूज़ )। संत श्री जलाराम सेवा समिति व गुजराती समाज कोरबा के तत्वाधान में जलाराम मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से 100 हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन संध्या के साथ हुई। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आराधना की। इस अवसर पर जलाराम मंदिर के गुम्बद में ध्वज चढ़ाया गया। इसके पश्चात संध्या 7 बजे मंदिर की दैनिक आरती के बाद हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष महाआरती सम्पन्न हुई।
महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संत श्री जलाराम सेवा समिति के सदस्य रोहित भाई जेठालाल शाह द्वारा भंडारा एवं महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। संत श्री जलाराम सेवा समिति व गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने दाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
















