0 भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कीर्तन मंडलियों का सम्मान; महाप्रसाद का हुआ वितरण

कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के वार्ड क्रमांक-17, सीएसईबी कॉलोनी और ढोढीपारा क्षेत्र में भक्ति और शक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। इन क्षेत्रों में आस्था, भक्ति एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक लोग माता की भक्ति में लीन रहे।
0 ढोढीपारा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
ढोढीपारा में आयोजित भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजु देवी राजपूत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री नरेंद्र देवांगन तथा जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका डॉ. अंजना सिंह द्वारा विभिन्न कीर्तन मंडलियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वार्ड क्रमांक-17 में आयोजित कार्यक्रम में भी अंजना सिंह की विशेष उपस्थिति रही। माँ काली सिद्ध धाम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद नंदकिशोर श्रीवास्तव, लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व पार्षद धन सहाय साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। यहाँ आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. राजेश राठौर (मंडल अध्यक्ष), मंडल महामंत्री बारेठ, श्रीमती हार बाई साहू (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), राजेश बंछोर, सरिता कौशिक, करन राजपाल सिंह, गिरधारी रजक, मिलन राम बैरागी, पिंकी रजक और पुरुषोत्तम दास महंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
















