Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जंगल में हुआ अमंगल, पुलिस की दबिश में पकड़ाए 11 जुआड़ी, दो...

जंगल में हुआ अमंगल, पुलिस की दबिश में पकड़ाए 11 जुआड़ी, दो प्रकरण दर्ज…..


कोरबा-बालकोनगर, (खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा की कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना के आधार पर बालको पुलिस ने जुआ के फड़ पर दबिश दी। क्षेत्र के वनांचल तरईडांड जंगल में कुछ जुआड़ी ताशपत्ती से रूपये- पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया। जंगल में जुआ खेल रहे अनिल गिरी, रतन कुर्रे, प्रदीप यादव, मनोज जायसवाल, निर्मल सिंह संधू, रॉकी पाण्डे, चंदन कुर्रे, अशोक कुमार सभी निवासी रूमगड़ा बालको को पकड़ा गया। ये सभी मौके पर जुआ खेलते मिले जिनके पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 10,200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश मिला। टीआई श्री मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा कैलाश नगर बालको में भी जुआ खेलने की सूचना पर कार्यवाही में गुरूध्वज, विजय कुमार, सुंदरलाल से 510रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जप्त किया गया। इन सभी के विरूद्ध पृथक-पृथक जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Advertisement Carousel