Sunday, April 19, 2026
Home कोरबा क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का...

क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार

0 बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने मारी बाजी

0 अतिथियों ने की कोरबा प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना

कोरबा। क्रिकेट प्रेमियों पर भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर मैदान में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खुमार छाया हुआ है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने बाजी मारी। मुकाबले में बालको की टीम ने मेयर 11 के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेयर 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट होकर 108 हीं बना सकी। इस तरह बालको की टीम ने 38 रन से मुकाबला जीत लिया। बालको टीम के खिलाड़ी अरविंद मानिकपुरी मैन ऑफ द मैच रहे। एक अन्य मुकाबले में कलेक्टर 11 और सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम के बीच भिड़ंत हुई। कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 106 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम चार विकेट खोकर 96 रन हीं बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 की टीम ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कलेक्टर 11 के खिलाड़ी बलराज कश्यप रहे। तीसरे मुकाबले में एसपी 11 और शिक्षा विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हुई। एसपी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाएं। शिक्षा विभाग की टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। शिक्षा विभाग की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। शिक्षा विभाग की टीम के खिलाड़ी संजय कुर्रे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आयोजन उत्कृष्ट पहल है। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीम के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने में सहायक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य गण, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नगरजन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel