Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नाबालिग लड़की ने हाथ की नस काटी, 112 की टीम ने कराया...

नाबालिग लड़की ने हाथ की नस काटी, 112 की टीम ने कराया अस्पताल दाखिल

कोरबा जिले के ग्राम दोंदरो में एक नाबालिग लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे 112 की टीम ने जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। नाबालिग ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जानकारी फिलहाल नही मिल सकी है। कल शाम लगभग 05.10 बजे डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुई कि जिला कोरबा थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत दोंदरो में एक लड़की ने अपने हाथ का नस काट लिया है। सूचना पर डायल 112 को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची जहां एक नाबालिक लड़की ने अपने बाएं हाथ की कलाई को ब्लेड से काट लिया था, जिससे उसका काफी खून बह गया था, वह बेहोशी के हालत में थी। डायल 112 की टीम के द्वारा उक्त बालिका को ईलाज के लिए ईआरव्ही वाहन में लेकर जिला अस्पताल कोरबा ले जाकर भर्ती कराया गया।

Advertisement Carousel