Sunday, September 20, 2026
Home देश-विदेश अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, लंबे समय से चल...

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

मुंबई – गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। आदित्य पौडवाल म्युजिक कम्पोजर थे। जानकारों के मुताबिक, अनुराधा पौडवाल का बेटा सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। उनकी एक बेटी कविता पौडवाल है।

Advertisement Carousel