Monday, March 23, 2026
Home कोरबा युवक पर भालू ने किया हमला

युवक पर भालू ने किया हमला

कोरबा. कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के अंतर्गत ग्राम गाडागोडा, बनिया में अपने ससुराल आए घुचापुर निवासी बृजलाल पिता सुकलाल सिंह गोंड, उम्र 32 वर्ष को दिशा मैदान कर घर लौटते समय मादा भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। भालू ने दायां पैर को काट कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया । ग्रामीणों ने सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस तिवारी को घटना से अवगत कराया । मौके पर पहुंचकर उन्होंने घायल व्यक्ति को सहायता राशि मुहैया करा कर उसे 112 की मदद से इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel