Monday, March 23, 2026
Home कोरबा बाइक से गिरकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बाइक से गिरकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़-लाफा मार्ग में शुक्रवार शाम बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक अन्य घायल हो गया है। घायल का उपचार पाली के अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक

पाली थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर से मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत निवासी सुनील कुमार मरकाम पिता महेश 30 वर्ष अपने साथी व गांव के ही 2 अन्य के साथ 2 मोटर साइकिल पर सवार होकर गौरेला निवासी रिश्तदार के यहां गए थे। वहां से सभी चारों लोग बाइक पर सवार होकर वापस अंडीकछार लौट रहे थे। शाम लगभग 5.30 बजे लाफा से 4 किलोमीटर पहले पहाड़ी घाटी मार्ग से उतरते समय सुनील कुमार की मोटरसाइकिल होंडा क्रमांक सीजी 12 ए जेड 1599 असंतुलित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में सुनील कुमार को काफी चोटें आई। उसके पीछे बैठा साथी भी गिरकर चोटिल हो गया। पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे साथियों ने इन दोनों को अन्य लोगों की मदद से पाली के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य युवक घायल है। सुनील कुमार का शव शनिवार को पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक
Advertisement Carousel