Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, गंभीर

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, गंभीर

कोरबा (खटपट न्यूज)। सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत कोहड़िया बस्ती में एक युवक हाईटेेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के छज्जा पर चढ़कर काम कर रहा था। इस दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। शार्ट सर्किंट होने से लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोगों ने सीढ़ी की मदद से झुलसे युवक को उतारा। घटना की जानकारी सीएसईबी पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में युवक के हाथ व पैर गंभीर रूप से झुलस गया है।

Advertisement Carousel