Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोयला लोड 15 बोगियों में लगी आग, चार फायर बिग्रेड की मदद...

कोयला लोड 15 बोगियों में लगी आग, चार फायर बिग्रेड की मदद से पाया गया काबू

कोरबा । कोयले से लोड मालगाड़ी की 15 बोगियों में आग लग गई, जिससे जलते हुए कोयले का धुआं बोगी के बाहर निकलने लगा। जैसे ही मालगाड़ी के चालक को इसकी सूचना मिली उसने ट्रेन को सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन पर रोक दिया इसके बाद रेलवे द्वारा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। घटना के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा कोयला खदान से कोयला लोडकर एक मालगाड़ी ट्रेन चांपा की ओर जा रही थी शुक्रवार सुबह जैसे ही ट्रेन सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास
पहुंची ट्रेन की 15 बोगियों से धुआं निकलते देखा गया। इससे अंजान ट्रेन चालक तेजी से ट्रेन लेकर आगे की ओर जा रहा था लिहाजा हवा लगने की वजह से आग तेजी के साथ सुलगने लगी और धुआं आसमान की ओर उठने लगा। जब ट्रेन सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो केबिन व स्टेशन में तैनात रेल कर्मचारियों ने धुआं देखते ही ट्रेन चालक को सूचित किया इसके बाद ट्रेन को स्टेशन में खड़ा किया गया। चलती ट्रेन में आग लगने की सूचना पाते ही कोरबा रेल मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेल कर्मचारियों ने आनन-फानन में 4 फायर ब्रिगेड की मदद से 10 घंटे में बड़ी मुश्किल से रेलगाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया।

Advertisement Carousel