
कोरबा। छत्तीसगढ़ अघरिया समाज विकास समिति का वार्षिक परिवार मिलन कार्यक्रम रविवार को सतरेंगा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आराध्य देव भगवान श्री गणेश जी की पूजा व माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्री जागेश्वर सिंह मानसर द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री शंकरलाल शांडिल्य,श्री मोहनलाल भारद्वाज, श्री गोपी कश्यप व श्री नारायण गौतम तथा इकाई के मार्गदर्शन करने वाले श्री कृष्ण कुमार गौतम व श्रीमति मुन्नी गौतम सभी मंचस्थ अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया सभी अतिथियों ने समाज विकास के बारे में अपने अपने विचार रखे इकाई अध्यक्ष द्वारा आज के कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम की शोभा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कु.इशिता कश्यप द्वारा कत्थक नृत्य व युवराज भारद्वाज द्वारा सुन्दर संगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ सदस्यों का सम्मानित किया गया । इकाई द्वारा अनोखी पहल करते हुए माता पिता की उत्कृष्ट सेवा करने वाले संतान को इकाई अध्यक्ष श्री जे. एस. मानसर द्वारा अपने दिवंगत माता पिता की स्मृति में श्रवण कुमार पुरस्कार श्री गणेश कुमार कश्यप पिता स्व. नरेन्द्र कश्यप को साल व स्मृतिचिन्ह देकर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । इकाई द्वारा कक्षा 10 वी में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अथर्व गौतम पिता श्री लेखराम गौतम को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम में सभी वर्ग के सदस्यों के लिए मनोरंजन प्रतियोगिता भी हुए जिसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछड़े वर्ष से इस वर्ष तक जितने भी मांगलिक व शुभ कार्य हुए है उन सभी परिवार जनों को इकाई सचिव महेश गौतम द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इकाई द्वारा उन सदस्यों को याद कर जो हमारे बीच अब नही रहे ऐसे दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजली अर्पित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रघुनंदन कश्यप जी द्वारा किया गया,में इकाई सचिव श्री महेश गौतम द्वारा कुछ पंक्ति समाज तभी मजबूत होता है, जब हाथो में हाथ हो,अकेला दीप जले तो क्या उजाला साथ हो के माध्यम से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के साथ विशेष सहयोग प्रदान करने वाले श्री तामेश्वर भारद्वाज, द्वारिका भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, सुमित भारद्वाज, अरविंद भारद्वाज, नितेश कश्यप, मोहन कश्यप, सुरेश कश्यप, राहुल मानसर,भागवत शांडिल्य,अश्विनी कश्यप,प्रेम गौतम,पंकजमनी भारद्वाज, गिरिजा गौतम ,इशिता कश्यप, आरती भारद्वाज,प्रिया मानसर,सभी युवा सदस्यों का सहयोग रहा ।आभार प्रदर्शन श्री के. के. गौतम द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों , पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए ,न स्वार्थ हमारा लक्ष्य है,न ही कोई अभिमान । समाज हित में कार्य करना यंही है हमारी पहचान ।इसी आशा एवम विश्वास के साथ आगे भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी । आप सभी का पुनः बहुत बहुत धन्यवाद ।
















