Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पूर्व यातायात निरीक्षक की कार को चोरों ने किया पार, मौके से...

पूर्व यातायात निरीक्षक की कार को चोरों ने किया पार, मौके से दो चाकू भी बरामद

कोरबा। शहर में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने रिकांडो रोड के सर्विस सेंटर में खड़ी पूर्व यातायात निरीक्षक एसएस पटेल की कार को पार कर दिया है। चोरों ने सर्विस सेंटर के बगल में स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी के केबल भी काट दिया। पुलिस को घटनास्थल से दो चाकू मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
रिकांडो रोड बुधवारी को जाने वाले मार्ग पर कोरबा सर्विस सेंटर संचालित है। बुधवार को पुलिस निरीक्षक एसएस पटेल ने अपनी वेगानार कार क्रमांक सीजी-11एम-5911 यहां सर्विसिंग के लिए दी थी। कार को कोरबा सर्विस सेंटर के परिसर में रखा गया था। इसके आगे एक स्वीफ्ट कार थी। इसकी बारी आज थी और जरूरी काम कराए जाने के बाद इसे संबंधित पार्टी को दिया जाना था। रात्रि को यह गाड़ी लॉक करने के साथ यहां खड़ी की गई थी। सर्विस सेंटर का कर्मचारी सुबह यहां पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कारण यह था कि उक्त वेगानार कार यहां थी ही नहीं। अन्य गाडिय़ों को सही सलामत पाने के साथ वह कुछ समझ नहीं पाया। उसने संस्था के मालिक को इस बारे में अवगत कराया। कुछ देर के बाद संचालक यहां पहुंचा। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस कर्मी यहां पहुंचे। उन्होंने यहां का मुआयना किया। इस दौरान मौके पर दो चाकू पाए गए। अंदाजा लगाया गया कि लॉक तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। इससे समझा जा रहा है कि चोरों ने पहले से घटना को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग कर रखी थी और सुरक्षित बचने का रास्ता निकाल लिया था।

Advertisement Carousel