Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा वार्डों में डेढ़ सौ करोड़ रूपये के नए विकास कार्यो की स्वीकृति...

वार्डों में डेढ़ सौ करोड़ रूपये के नए विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए राजस्व मंत्री ने की पहल

कोरबा। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयंिसंह अग्रवाल ने नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डों में डेढ़ सौ करोड़ रूपये के नए विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजस्व मंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया से भेंट की तथा 149 करोड़ 51 लाख रूपये के नए विकास कार्योंर् के प्रस्ताव उनके सौंपे, साथ ही कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर राजस्व मंत्री अग्रवाल ने वार्डों के इन विकास कार्यों की शीघ्र स्वीकृति का आग्रह नगरीय प्रशासन मंत्री से किया।
यहां उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयंिसंह अग्रवाल लगातार निगम क्षेत्र के विकास एवं यहां की दीर्घकालीन समस्याओं के निराकरण पर विशेष रूचि दिखा रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र के साथ-साथ जिले की सड़कों के निर्माण व जीर्णोद्धार की बात हों या शहर के अधोसंरचनात्मक विकास का प्रश्न, पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं इनसे संबंधित समस्याओं के दीर्घकालीन निदान का सवाल हों या शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी का प्रश्न, सभी क्षेत्रों में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपनी गहरी रूचि व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन पर व्यापक रूप से कार्य किया है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डो एवं बस्तियों में वहां के पार्षद एवं निवासियों की मंशा के अनुसार विकास कार्य हों, लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, इस दिशा में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने हर स्तर पर व्यापक रूप से विकास कार्यो की स्वीकृति दिलवाई है। इसी कड़ी में उन्होने निगम क्षेत्र के वार्डो के विकास के लिए डेढ़ सौ करोड़ रूपये की स्वीकृति हेतु पहल की है।
बुधवार को महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजस्व मंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया से उनके निवास कार्यालय में भेंट की तथा कोरबा नगर निगम के वार्ड पार्षदों द्वारा वार्ड के विकास के लिए दिए गए 149 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत वाले विकास कार्यो के प्रस्ताव का ज्ञापन नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.डहरिया को सौपा। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इन विकास कार्यो की स्वीकृति हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया, इस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए आश्वस्त किया कि वे इस पर त्वरित रूप से सकारात्मक पहल करेंगे।

Advertisement Carousel