
कोरबा (खटपट न्यूज़)। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो नामक विकलांगता ग्रस्त करने वाली बीमारी से बचाने के लिए पोलियो महाभियान की शुरुआत पूरे कोरबा जिला के साथ साथ दुरस्त वनाँचल क्षेत्र लेमरू में भी पूर्ण एवं व्यापक तैयारी के साथ मनाया गया।

लेमरू सेक्टर में कुल 1968 बच्चों के विरुद्ध 2007 बच्चों को कुल 57 पोलियो बूथों (केंद्रों ) में आँगनबाड़ी केंद्रों मेला हाट बाज़ारो पिकनिक केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं मितानिन बहनों एवं स्वयं सेवी लोगों के द्वारा पिलाया गया. इसके लिए पूर्व से हीं व्यापक तैयारी कर ली गई थीं तथा सभी केंद्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पंच सरपंच महोदयों के द्वारा पोलियो बूथों का उद्घाटन कराकर बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस विकलांग करने वाली बीमारी से बचाने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

ऐसे हीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर देब पहरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरि शंकर के द्वारा बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई इसी तरह लेमरू सेक्टर के समस्त बूथों पर महा अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान को सफल बनाने हेतु लेमरू सेक्टर के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि समुदाय का विशेष सहयोग रहा जिसके फ्लस्वरूप हीं ये अभियान इस प्रकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त कर सका।

इस महाभियान में पहाड़ी कोरवा बसाहट हरदिमौहा… कदमझेरिया. देवद्वारी जामभाठा बरपानी पेण्ड्रीडीह ख़महूँन लाम पहाड़ में बसे कोरवा परिवारों ने भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने छोटे छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए उत्सुक एवं उत्साहित दिखे।
















